कोटा । शहर के महावीर नगर थाना इलाके के संतोषी नगर चौराहे पर अचानक आग लगने से 6 दुकानें जलकर खाक हो गई । यह घटना तड़के सुबह 5 बजे की बताई जा रही है । राहगीरों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी । इसके बाद मौके पर दो दमकलों को पहुंचाया गया और आग पर काबू पाया गया । आग लगने के कारण दुकानों में रखा सामान पूर्णता जलकर खाक हो गया । यह दुकानें संतोषी नगर इलाके में अतिक्रमण कर लगा रखी थी वही फायर ब्रिगेड की टीम कहना है की आग लगने का प्रमुख कारण शार्ट सर्किट हो सकता है ।