khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 8:31 PM (IST)
धौलपुर। सैपऊ थाने में एक दलित महिला ने सैपऊ तहसीलदार के खिलाऊ जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया है। मामला नौ अगस्त का जब वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ खातेदारी मामले के सम्बंध में तहसील कार्यालय गई थी। महिला का आरोप है कि तहसीलदार ने बिना सोचे ही उन्हें गालियां देना प्रारंभ कर दिया।