fight in marriage program in allahabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयमाल से पहले दूल्हे ने कहा कुछ ऐसा कि लोगों ने पूरी बारात को बनाया बंधक

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2017 7:40 PM (IST)
जयमाल से पहले दूल्हे ने कहा कुछ ऐसा कि लोगों ने पूरी बारात को बनाया बंधक
अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। अरमानों से सजी दूल्हे की बारात नाचते गाते दुल्हन के घर पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ। द्वारचार के साथ तिलकोत्सव भी हुआ। लेकिन जयमाल के स्टेज पर दूल्हे व उसके पिता के दो शब्दों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। पिता का इशारा मिलने पर दूल्हे ने दहेज में पैसे कम होने को लेकर हुड़की दी जिससे बात बिगड़ गई। कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया औक घरातियों ने दूल्हा, समधी समेत बारातियों को बंधक बना लिया। कई बाराती तो मौका पाकर रात में ही भाग निकले। रात भर बाराती अपनी खैर मनाते रहे उसके बाद सुबह घंटों पंचायत हुई। जिसके बाद दूल्हा पक्ष द्वारा शादी का खर्चा देने के बाद बारातियों को छोड़ा गया। मामला प्रतापगढ इलाके का है जहां बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बारात आयी थी। दुल्हन बोली दहेज के लालची से नहीं करूंगी शादी
बाघराय के कोर्रही गांव में जोखू पटेल की बेटी ऊषा की शादी मान्धाता के सरायदेव गांव के विवेक पुत्र राधेश्याम के साथ तय थी। देर शाम दूल्हा बनकर विवेक धूमधाम के साथ बारात लेकर कोर्रही पहुंच गया। डीजे पर नाचते गाते बाराती दुल्हन के घर पहुंचे। आवभगत हुआ और तिलक का कार्यक्रम भी सम्पन्न हो गया। द्वारचार के बाद दूल्हा जयमाल के मंच पर पहुंचा। महाराजा कुर्सी पर बैठकर उसका रूआब भी बदल गया। इसी बीच तिलक में पैसे कम होने की बात राधेश्याम ने विवेक से बतायी। तो खुद को राजा समझ रहे विवेक ने दहेज कम होने पर शादी न करने की धौंस दी। फिर क्या था अचानक से बात बिगड़ गई। दहेज की बात घर के अंदर तक पहुंची तो महिलाएं भी मुखर हो गईं। दुल्हन ने भी दहेज के लालचियों से शादी न करने का फरमान सुना दिया दिया। घरातियों के साथ ग्रामीण दूल्हा पक्ष की बेबुनियाद डिमांड पर भड़क गये।

बारात बनी बंधक
अचानक गाजा बाजा बजना बंद हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने चिल्लाते हुये बारातियों को घेर लेने को ललकारा। इससे पहले की सामियाने के अंदर से कोई भाग पाता गांव वालों ने लाठी डंडे से सबको घेर लिया। जो बाहर रहे वह अपनी जान बचाकर ऐसे भागा। जैसे भूत उसके पीछे पड़ा हो। दूल्हा, समधी व उनके रिश्तेदार समेत बरातियों को बंधक बना लिया गया। रात में मौका पाकर कुछ बाराती रफूचक्कर हो गये। लेकिन अधिकांश फंसे रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement