fight between two students group in polytechnic college kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रैगिंग को लेकर पॉलीटेक्निक छात्रों में हुआ पथराव, कई घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 7:33 PM (IST)
रैगिंग को लेकर पॉलीटेक्निक छात्रों में हुआ पथराव, कई घायल
कानपुर। रैगिंग के विवाद में पॉलीटेक्निक छात्रों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों तरह से जुटे छात्र गुटों में हुई जमकर मारपीट व पथराव में कई छात्र घायल हो गए। मामले में संस्थान के प्राचार्य की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस बीच मारपीट करने वाले छात्र भाग निकले। प्रबंधन द्वारा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नवाबगंज स्थित पालीटेक्निक संस्थान में एक बार फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। रैगिंग को लेकर प्रथम वर्ष के अलग-अलग ट्रेड से पढ़ाई कर रहे दो छात्रों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों झगड़ने लगे। मामले की जानकारी पर दोनों छात्रों के समर्थनों दर्जनों उपद्रवी साथी छात्र आ गए और मारपीट व पथराव कर दिया। पथराव में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन-चार को मामलू तौर पर चोटें आ गई। इस बीच छात्रों के बीच हुए विवाद की जानकारी प्रंसिपल आर.के. सिंह ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को देखते ही उपद्रवी छात्र भाग निकले। प्रंसिपल के मुताबिक नौबस्ता निवासी छात्र अनुराग विश्वकर्मा घायल है। छात्र से पूछतांछ के आधार पर मारपीट करने वाले सिविल ट्रेड के प्रथम वर्ष के हॉस्टल में रहने वाला छात्र सनी कुमार प्रजापति का नाम सामने आया है। रैगिंग की बात गलत है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी छात्र व उसके साथियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement