Festive Fervor in Alwar: Bhupender Yadav and Randeep Hooda Inaugurate Laser Show and Devotional Music Evening-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलवर में दीपोत्सव की रौनक, भूपेंद्र यादव और रणदीप हुड्डा ने किया लेजर शो व भजन संध्या का शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 11:01 PM (IST)
अलवर में दीपोत्सव की रौनक, भूपेंद्र यादव और रणदीप हुड्डा ने किया लेजर शो व भजन संध्या का शुभारंभ
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं अलवर टाइगर मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर व प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शुक्रवार को होप सर्कस पर आयोजित दीपोत्सव पर्व पर लेजर एंड साउंड शो एवं भजन संध्या कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने जगन्नाथ जी महाराज एवं त्रिपोलिया महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा कम्पनी बाग में 11 हजार दीपकों के दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शिरकत की एवं कम्पनी बाग रोड पर लगाए गए हाट बाजार का अवलोकन कर स्वयं खरीददारी की व पथ विक्रेताओं से बाजार की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। केंद्रीय वन मंत्रीयादव ने आमजन को दीपावली की शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार अलवर शहर की दीपावली को आकर्षक एवं विशेष बनाने हेतु लेजर एंड साउंड शो के माध्यम से आधुनिक तकनीक एवं आकर्षक प्रकाश संयोजन के जरिए शहरवासियों को क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं गौरवशाली विरासत से रूबरू कराने का प्रयास किया गया। वहीं यूनाइटेड रोटरी क्लब द्वारा आयोजित भजन संध्या के माध्यम से भक्तिमय प्रस्तुतियों ने आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक आनंदमय बनाया गया है। हाट बाजार का किया अवलोकन, पथ विक्रेताओं से बाजार की व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक-
उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा शहर की स्वच्छता, सुन्दरता एवं पथ विक्रेताओं को एक ही स्थान पर अपने सामान की बिक्री हेतु मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए नवाचार के तहत कम्पनी बाग रोड पर लगाए गए हाट बाजार का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं खरीददारी कर पथ विक्रेताओं की हौसला-अफजाई की तथा पथ विक्रेताओं से बाजार की व्यवस्थाओं का भी फीडबैक लिया।
पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना, दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में की शिरकत-
इससे पहले उन्होंने जगन्नाथ जी महाराज एवं त्रिपोलिया महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर की देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने एमआईए के समस्त औद्योगिक संगठनों द्वारा कम्पनी बाग में 11 हजार दीपकों के दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शिरकत कर दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जूट के थैलों का आमजन को वितरण किया तथा मिट्टी के दीपक बनाने वाले कारीगरों से उनके अनुभव जाने।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल, सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान, केंद्रीय सहकारी बैंक एवं क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष संजय नरूका, अशोक गुप्ता , महासिंह चौधरी, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, अरूण जैन, लक्ष्मीनारायण गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्या आमजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement