khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 09:07 AM (IST)
राजसमन्द। नेगडिया के नला क्षत्रिय सभा भवन के पास नेशनल हाइवे पर एक कार की टक्कर से मादा जरख की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे सडक़ पार करते समय तेज गति से आती एक कार ने जरख को टक्कर मार दी। कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बावजूद कार चालक कार लेकर फरार हो गया।
वन विभाग की टीम पहुंची