Feel that kejriwal lost his bufallow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘लगता है केजरीवाल की जैसे भैंस खो गई है’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 5:06 PM (IST)
‘लगता है केजरीवाल की जैसे भैंस खो गई है’
कपूरथला। पंजाब में चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए हर राजनीतिक पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कपूरथला विधानसभा हल्के में शिअद उम्मीदवार परमजीत सिंह पम्मा के हक में आयोजित रैली में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पहुंचे। इस दौरान सुखबीर बादल ने जहां राज्य की अकाली भाजपा सरकार के कार्यों की जानकारी दी और पुन: आकाली भाजपा सरकार बनने का दावा किया। वहीं कांग्रेस पर बरसते हुए उसे देश विरोधी पार्टी बताया। वही सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी को धर्म विरोधी और छलावे वाली पार्टी कहा। इसके अलावा सुखबीर बादल ने माझा और दोआबा में भी अकाली भाजपा की क्लीन स्वीप का दावा किया। उन्होंने कहा-केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहे है। उनकी हालत तो ऐसी है कि जैसे किसी की भैंस खो जाती है, वे उसे ढूंढने के लिए सभी जगह जाकर आधे पैसे चढ़ावे के तौर पर देने की बात करता है। जब किसी ने उसे पूछा तो वे कहने लगा बाद में किसने देखा एक बार सींग पर हाथ तो पड़ लेने दो। केजरीवाल किसी भी हालत में पंजाब पर कब्जा करना चाहते हैं। जैसे ट्रक के पीछे लिखा होता है-चल बलिए तेरा रब्ब राखा, इनके हाथ सत्ता आई तो यही हाल होगा। बादल ने आगे कहा कि दिल्ली एक ऐसा राज्य है, जहां पर पूरे देश के लोग बसे हुए हैं। दिल्ली सरकार में जीते भी सभी जाति के विधायक हैं। केजरीवाल यहां पंजाब में सिखों के हितैषी होने की बात कह रहे हैं, पर दिल्ली में किसी सिख को मंत्री नहीं बनाया है।

[@ Punjab election 2017- क्या इस बार भी बागी बनेंगे कांग्रेस की हार का कारण...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement