Father wish will be fulfilled, school college will open in the village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिताजी की ईच्छा होगी पूरी, गांव में खुलेगा काॅलेज

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मई 2017 9:29 PM (IST)
पिताजी की ईच्छा होगी पूरी, गांव में खुलेगा काॅलेज
झुंझुनूं। गुढ़ागौडजी में ग्रामीणों का काफी पुराना सरकारी स्कूल और काॅलेज का सपना अब साकार होगा। राज्य सरकार की घोषणा के बाद मणी मोदी फाउंडेशन कोलकाता के छह करोड़ रुपए के सहयोग से कुल नौ करोड़ रुपए की लागत से सरकारी कॉलेज का भवन बनेगा। सोमवार को स्थानीय विधायक शुभकरण चैधरी ने समारोह के तहत सरकारी काॅलेज के भवन की नींव रखी। जिसमें फाउंडेशन के ट्रस्टी प्रवासी उद्यमी किशनलाल मोदी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच में बेटियों को बढ़ावा वाला दृश्य भी सामने आया। किशनलाल मोदी अपनी पत्नी सुनिता के साथ दोनों बेटियां नेहा और निकिता के साथ मंच पर बैठे और उनकी मौजूदगी में ही शिलान्यास किया। इस मौके पर मोदी ने बताया कि उनके पिता सेठ केदारनाथ मोदी की इच्छा थी कि उनके गांव गुढ़ा में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज खुले। सरकार ने मंजूरी दी तो उसके साथ ही उन्होंने भवन बनाने की पेशकश की। अब ये भवन एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उधर, विधायक शुभकरण चैधरी ने कहा कि सीएम वसुंधरा राजे ने क्षेत्र को सरकारी कॉलेज की सौगात दी है। ये कॉलेज सेठ केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय के नाम से पहचाना जाएगा और अगले सत्र तक ये कॉलेज नए भवन में शुरू होगा। आपको बता दें कि इससे पहले किशनलाल मोदी के पिता सेठ केदारनाथ मोदी ने भी अपने पिता मोहनलाल मोदी के नाम से सरकारी स्कूल के लिए भवन बनाकर दान दिया था। उनके पुत्र उनसे दो कदम आगे निकले और उन्होंने अपनी मां मणि मोदी के नाम से पहले बालिका स्कूल के लिए भवन बनाकर दिया और अब वे अपने पिता सेठ केदारनाथ मोदी के नाम से सरकारी कॉलेज का भवन बनवाकर दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement