Fatehpur: Two lakh 85 thousand beneficiaries will get free gas cylinder under Ujjwala Yojana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 11, 2026 6:35 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फतेहपुर : उज्ज्वला योजना के तहत दो लाख 85 हजार लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 2:36 PM (IST)
फतेहपुर : उज्ज्वला योजना के तहत दो लाख 85 हजार लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर
फतेहपुर। जिले में उज्ज्वला योजना के तहत दो लाख 85 हजार 437 लाभार्थियों को अक्टूबर से दिसंबर के बीच मुफ्त गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है। इस योजना के तहत, दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार और बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए गरीब परिवारों को राहत देने का प्रयास किया गया है। अधिकांश लाभार्थी कृषि और मजदूरी करके अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं, और उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें सरकार की ओर से मुफ्त गैस चूल्हे का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत, लाभार्थियों को पहले सिलेंडर को निर्धारित कीमत पर रिफिल करना होगा, जिसके बाद रिफिल का पैसा उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद फतेहपुर में दो लाख 85 हजार 437 उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारक हैं। दीपावली के उपलक्ष्य में मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिलिंग की कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। इसमें से एक लाख 84 हजार लोगों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिन्हें मुफ्त गैस सिलेंडर गैस एजेंसी के माध्यम से वितरित किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें ग्राम पंचायतों और गैस एजेंसियों के जरिए सूचना पहुंचाई जा रही है। ताकि वे अपने नजदीकी बैंक या गैस एजेंसी के माध्यम से ई-केवाईसी कराकर अक्टूबर से दिसंबर के मध्य मुफ्त गैस रिफिलिंग का लाभ उठा सकें।
यह कदम उन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण राहत साबित होगा, जो पहले धुएं से भरे चूल्हे पर खाना पकाने के लिए मजबूर थीं। अब उन्हें एक स्वच्छ और सुरक्षित रसोई का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके जीवन में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement