Advertisement
फर्रुखाबाद: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर, 100 गांव बाढ़ की चपेट में

स्थानीय निवासी पवन सिंह ने बताया कि कस्बे की 200 से अधिक दुकानें प्रभावित हैं और कई दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया है।
किराना दुकानदार मनोज कुमार ने कहा कि बाढ़ के कारण ग्राहक नहीं आ पा रहे, जिससे व्यापार पूरी तरह ठप है। दुकानदारों का अनुमान है कि प्रतिदिन 10 से 12 लाख रुपये का व्यापारिक नुकसान हो रहा है।
ग्राम चित्रकूट के बुद्धपाल ने बताया कि उनके गांव में कमर से ऊपर पानी भरा है। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर चित्रकूट डिप के ऊपर पानी की तेज धार के कारण यातायात बंद है। बिजली न होने से मोबाइल चार्जिंग के लिए बैटरी वाले चार्जर खरीदने पड़ रहे हैं। ग्रामीण शिवशरण ने कहा कि गांव से निकलना मुश्किल है और बाजार में भी पानी भरा होने से जरूरी सामान खरीदना चुनौतीपूर्ण हो गया है। बाढ़ के पानी के कारण बीमारियों का डर भी सता रहा है।
वहीं, रानीपुर के अशोक नगर मोहल्ले में स्थिति और गंभीर है। कई परिवार छतों पर पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि घरों के चारों ओर तेज धार वाला पानी बह रहा है, जिससे छोटे बच्चों को बाहर निकालना खतरनाक है। जरूरी सामान लाने के लिए पुरुषों को जोखिम उठाकर बाजार जाना पड़ता है। लोगों ने शिकायत की कि प्रशासन की ओर से कोई मदद या निरीक्षण नहीं हुआ है।
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव उपायों की मांग की है। बाढ़ के पानी को निकालने और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो व्यापार और जनजीवन पर और गंभीर असर पड़ सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फर्रुखाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


