किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बुवाई के समय बेवजह नहर बंदी कर किसानों को परेशान किया जाएगा। इससे फसलों की बुवाई और पकाव पर संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता सुभाष सगहल का कहना है कि अगर विभाग बंदी को लेकर स्थिति साफ नहीं करता है तो गुरुवार से किसान श्रीगंगानगर जिला कलक्ट्रेट के बाहर आंदोलन शुरू करेंगे।