श्रीगंगानगर। जल संसधान विभाग द्वारा नहरबंदी लेकर गंगनहर के कार्य कराने के विरोध में किसान संगठन लामबंद होने शुरू हो गए हैं। किसान संघ प्रतिनिधियों का कहना है कि बुवाई के समय विभाग अगर गंगनहर की बंदी करता है तो किसान सरसों की बुवाई नहीं कर पाएंगे। पहले ही मुसीबतें झेल रहे किसान इससे बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे। किसान सभा ने कहा है कि अगर जल संसाधन विभाग अक्टूबर में नहरबंदी लेता है तो किसान सभा इसका विरोध करेगी।
किसानों को परेशान करने का आरोप