कैथल। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कम्यूनिस्ट पार्टी के झंडे तले किसानों ने पिछले वर्ष मौसम के चलते खराब हुई फसल का अभी तक मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपनी मांगो को लेकर किसानों ने दो माह से अधिक समय तक भूख हड़ताल भी की थी। जिसके लिए सरकार की और से उनतीस करोड़ रुपये किसानों के मुआवजे के लिए जिला प्रशासन के खाते में आया हुआ है लेकिन जिला प्रशासन ने किसानों को मुआवजा पूरी तरह से नहीं दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की अन्य मांगों में फसल बीमा योजना रद्द करना, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना सम्मलित है। इस सबंध में वे पूर्व में भी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके है लेकिन किसानो की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली