Farmers angry for water in sriganganagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी के लिए किसान आक्रोशित, दी आंदोलन की चेतावनी

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 2:47 PM (IST)
पानी के लिए किसान आक्रोशित, दी आंदोलन की चेतावनी
श्रीगंगानगर। गंगनहर से निकलने वाली बरौर माइनर की करणीजी वितरिका पर जल संसाधन विभाग द्वार बनाए गए हैड का आकार छोटा करने से पानी की मात्रा लगातार कम होने से नाराज किसानों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर बुवाई से पहले नहरो में पूरा पानी छोडऩे की मांग की है। किसानों की मानें तो निर्माण कार्य के दौरान नहर पर बनाए गए हैड का आकार छोटा करने से पिछले काफी दिनों से किसानों को उनके हक का पानी पूरा नही मिल पा रहा है। जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हंै। वहीं किसानों का कहना है कि सरसों की बुवाई से पहले इन माइनरों में लगातार पानी घटने से किसान बुवाई नहीं कर पाएंगे। भारतीय किसान संघ से पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगातार घट रहे पानी की शिकायत किसानों ने प्रशासन को कई बार की है मगर, किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नही दिया गया। अगर अब कोई समाधान नही हुआ तो किसान आंदोलन की रणनीति अपनाएंगे। यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement