बारां। जलझूलनी एकादशी पर्व नजदीक आने के आने के साथ ही शहर में इसकी तैयारियों तेज हो गई है। देव विमान शोभायात्रा के दौरान अखाड़ा प्रदर्शन के लिए व्यायाम शालाओं में अभ्यास जारी है। वहीं मंदिरों में भी विमानों की मरम्मत, रंगरोगन कर उन्हें सजाया जा रहा है। भगवान की प्रतिमाों के लिए नए वस्त्र तैयार किए गए हैं। दूसरी ओर दुर्गावाहिनी इस बार भी विमान शोभायात्रा में हैरतअंगेज प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां जारी है।