khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 5:57 PM (IST)
सवाई-माधोपुर। विश्वप्रसिद्ध रणथम्भौर गणेश मेले का आयोजन चार-छह सितंबर तक किया जाएगा। मुख्य मेले का आयोजन पांच सितंबर होगा। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला कलक्टर केसी वर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज से अतिरिक्त बसें व रेलवे से कई ओर यात्री ट्रेन चलवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात रहेंगी।