Excise Department intercepted illegal molasses, two arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आबकारी विभाग ने पकड़ा अवैध शीरा, दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 5:44 PM (IST)
आबकारी विभाग ने पकड़ा अवैध शीरा, दो गिरफ्तार
धौलपुर । जिले की आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध शीरे के जखीरे को बरामद किया है। जब्त किया गया शीरा शराब बनाने के काम में लिया जाता हैं। आबकारी विभाग की टीम ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर शीरा बेचने वाले माफियाओं की तलाश शुरू कर दी है। आबकारी निरीक्षक पुनीत शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी, कि नेशनल हाईवे संख्या तीन पर राधे होटल ढावे के पास बने एक बाड़े में भारी मात्रा में अवैध शीरा रखा हुआ हैं। जिस पर आबकारी विभाग की टीम ने वहां दबिश दी तो बाड़े में भारी मात्रा में अवैध शीरा को जप्त कर मौके से बंटीराम और मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक के मुताबिक़ जप्त किये गए 60 ड्रमो में भरे अवैध शीरे को आरोपी बाहर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पकड़ा गया अवैध शीरा शराब बनाने के काम में लिया जाता हैं, और इसे बिना लाइसेंस के अपने पास नहीं रख सकते हैं। जब कि धौलपुर जिले में किसी के पास लाइसेंस नहीं हैं। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपियों से शीरा बेचने वाले माफियाओं की तलाश शुरू कर दी है।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement