झांसी। नगर निगम में राज्य वित्त आयोग व अवस्थापना निधि द्वारा कराये गये कार्यों की जांच के आदेश मण्डल में जांचे गये कार्यों की रैण्डमली चिन्हित कर अवर आयुक्त प्रशासन को पुनः जांच के आदेश, मण्डल में दलित बस्तियों में अवस्थापनाओं सुविधाओं के कार्यों की बेहद धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व अवस्थापना निधि के कार्यों में रूचि न लेने पर कई अधिशाषी अधिकारियों को चेतावनी दिये जाने के निर्देश। आज आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त के राम मोहन राव ने मण्डलीय नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी व्यय नहीं करने पर अधिशाषी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
उन्होंने सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों सहित नगर निगम में फागिंग निरंतर कराये जाने के निर्देश दिये। नगर निगम के फगिंग का रोस्टर उपलब्ध कराये जाने के कहा ताकी किये जा रहे कार्य की जांच करायी जा सके। नगर निगम की सफाई व्यवस्था से काफी नाखुश हुये। उन्होंने दलित बस्तियों में उपलब्ध करायी गयी अवस्थापनाओं सुविधाओं के अन्तर्गत झांसी जनपद की 3 नगर पालिकाआयें व 4 नगर पंचायतों का 50 प्रतिशत से कम व्यय करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा नगर पालिका ललितपुर व नगर पंचायत महरौनी को भी 50 प्रतिशत से कम व्यय पर नाराजगी व्यक्त की।