khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 9:09 PM (IST)
सिरोही। प्रदेश के हर वंचित बच्चे को उसका अधिकार दिलवाना, पात्र को सरकारी योजनाओं से जोडना हम सभी का कर्तव्य है एवं साझा
प्रवास से ही हम बाल अधिकारों का हनन को रोक पाएंगे। उत विचार राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन
चतुर्वेदी ने अपने दो दिवसीय सिरोही
जिले के जन जाति क्षेत्र के अंत में विभागीय अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए व्यत
किए।
चतुर्वेदी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले के जनजाति क्षेत्र
उपलागढ, मानपुर, निचलागढ, देवलर आदि क्षेत्रों में
जाकर जन जाति परिवारों से रूबरू हुई, साथ ही जिले के विभिन्न जनजाति छात्रावास, आंगनवाडी एवं राजकीय विद्यालयों में पहुंच कर वास्तविक स्थिति और
चुनौतियों को जाना। मुख्य रूप से क्षेत्र में
बच्चों से संबंधित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना के प्रचार-प्रसार एवं बेहतर
पहुंच के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
चतुर्वेदी आज प्रात: आबू पवत स्थित आदर्श विद्या मंदिर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आबू में जाकर वहां अध्यनरत
विद्यार्थियों से रूबरू हुई और उन्हें
बाल अधिकारों से परिचित करवाया। मनन चतुर्वेदी 23 अगस्त को जिले से जनजाति अचल डुगरपुर और बांसवाडा की ओर प्रस्थान
करेंगी।