Even after spending millions, full dirt Shadow in Nerchouk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करोड़ों खर्चने के बाद भी नेरचौक में छाया गंदगी का आलम

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जुलाई 2017 12:53 PM (IST)
करोड़ों खर्चने के बाद भी नेरचौक में छाया गंदगी का आलम
नेरचौक। सरकार सफाई को लेकर जहां करोड़ों रुपए खर्चने में लगी हुई है। वहीं बल्ह घाटी के नगर परिषद नेरचौक में गंदगी के आलम से शहरवासी परेशान हैं, हर एक वार्ड में नालियां गंदगी से लबालब भरी पड़ी देखी जा सकती हैं। लोगों द्वारा अपने सीवरेज का गंदा पानी सड़क किनारे बनी नालियों में डाल स्थिति को और भी बदतर कर दिया है जिससे वातावरण सढ़ान से भर चुका है। आगे भी यही हाल बना रहा तो शहर को महामारी की चपेट में आने से बचाने में मुश्किल हो सकती है। दुकानदार व राहगीर नालियों व उससे बहार निकल फैल रहे गंदगी व पानी से परेशान हैं। शहर के गुरुद्वारा मार्केट से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक सड़क के दोनों छोर पर बनी दुकानों के आगे नालियां लोगों के घरों से निकलने वाली सीवरेज व गंदगी से भरी पड़ी हैं। वही नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग आंखों व मुंह पर पट्टी बांधे बैठे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement