Even after spending millions, full dirt Shadow in Nerchouk Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करोड़ों खर्चने के बाद भी नेरचौक में छाया गंदगी का आलम

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जुलाई 2017 12:55 PM (IST)
करोड़ों खर्चने के बाद भी नेरचौक में छाया गंदगी का आलम
सफाई और गंदगी को लेकर लोग संबंधित विभागों से शिकायत करने जाते हैं तो एक नगर परिषद को जिम्मेवार ठहराता है रहता है तो दूसरा लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहरा अपना पाला झाड लेते हैं। विभागीय अधिकारियों का अपनी जिम्मेवारी से इस तरह से पल्ला झाड़ना नेरचौक शहर की जनता के लिए आने वाले दिनों में भारी पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गंदगी नालियों से ओवर फलो होकर बहार निकल फैल रही है। जिससे वातावरण दुर्गंधमय होने के साथ-साथ व्यवसाय में भी फर्क पड़ रहा है। ग्राहक दूकान के बहार फैली गंदगी के चलते दूकान में नहीं आता। कई मर्तबा नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग कार्यालय में जाकर शिकायत की गई परंतु विभाग कोई सुनवाई न कर एक दूसरे विभाग की जिम्मेदारी बता इस गंभीर समस्या से निजात नहीं दिला रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस फैली गंदगी से राहत दिलवाने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें - Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement