Advertisement
‘आगरा एयरपोर्ट को तुरंत कर दो खाली’, ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी

आगरा थाना शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आगरा एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर तलाशी भी ली जा रही है।
आगरा एयरपोर्ट को धमकी भरा ईमेल ऐसे समय में आया है, जब बीते कुछ दिनों में देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
27 मई को मुंबई पुलिस ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया था।
मनजीत कुमार गौतम ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
18 अप्रैल को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया था। यह घटना तब हुई जब किसी सिरफिरे ने फोन करके एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी दी कि एयरपोर्ट पर एक 72-सीटर हवाई जहाज में बम रखा गया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कानपुर एयरपोर्ट पर सामान्यतः 72-सीटर हवाई जहाजों का संचालन नहीं होता है, जिससे बम की सूचना के होने की संभावना पर सवाल उठने लगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


