Advertisement
इटावा: बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 2 की मौत, 50 से अधिक यात्री घायल

एक घायल यात्री ने बताया कि बिहार से बुधवार को करीब दोपहर 3 बजे बस दिल्ली के लिए रवाना हुई। वो अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ इस बस में मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए जा रहा था। इस घटना में उसके परिवार के 3 लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है, लेकिन 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यात्री ने दावा किया कि गुरुवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे अचानक ड्राइवर को नींद आ गई। रास्ता खूब चौड़ा था, ड्राइवर को झपकी आई और बस पलट गई। बस ने 4 बार पलटी खाई और नीचे गिर गई।
नेपाल का एक व्यक्ति भी दुर्घटना में घायल है। उसने बताया कि वो दिल्ली में काम करता है। रास्ते में अचानक बस पलटी और वो कच्चे रास्ते पर जाकर गिरा, जहां एक ट्रक चालक ने उसकी मदद की और फिर अस्पताल में लाया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


