Advertisement
ऊर्जा मंत्री ने किया कक्षा कक्षों का शिलान्यास

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बांगड़सर से बज्जू रोड तक सड़क बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। इसे शीघ्र स्वीकृत करवाने के प्रयास होंगे। इसी प्रकार आरडी 888 और बांगड़सर से पोडों की ढाणी तक मिसिंग लिंक रोड़ बनाने के प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास हो, यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।
भाटी ने कहा कि भूमि दान करने वाले भामाशाह परिवार को बधाई दी और कहा कि उनकी इस पहल से गांव में शिक्षा का उजास होगा। उन्होंने कहा कि दूसरों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय होता है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के भरपूर अवसर दें।
इस दौरान करणाराम मेघवाल, दीप सिंह, देवाराम मेघवाल, बाबूलाल बेनीवाल, सुनील गोदारा, हाजी नूरे खां, विकास अधिकारी अमरसिंह बीका, अधीक्षण अभियंता भूपेन्द्र भारद्वाज, अधिशाषी अभियंता बीआर के रंजन अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


