अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध , थाने पहुंचा मामला
khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 9:44 PM (IST)
नूंह
मेवात। बुधवार को नूंह शहर में अतिक्रमण हटाने गई नगरपालिका नूंह की टीम
को विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा से जुड़े गोपाल नाम के दुकानदार ने जामा
मस्जिद के सामने गौशाला रोड से अतिक्रमण हटा रही नगर पालिका की टीम के साथ
अभद्र भाषा का इस्तेमाल, देख लेने तबादला कराने जैसे शब्दों का इस्तेमाल
ही नहीं किया बल्कि सफाई कर्मियों की प्रधान मीना से गाली गलौच तक की।
मीना
ने भी दुकानदार गोपाल को खूब खरी -खोटी सुनाई और करारा जवाब दिया।
कार्रवाई के दौरान बिल्डिंग इंस्पेक्टर नूंह सरफराज के साथ भी भाजपा
समर्थक गोपाल की करारी बहस हुई। इस सारी घटना को किसी व्यक्ति ने अपने
मोबाइल फ़ोन में रिकार्ड कर लिया। खास बात यह है कि गोपाल भाजपा नेताओं से
लेकर अधिकारियों तक से नपा टीम के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहा है ,तो
सफाई कर्मचारियों और टीम के खिलाफ गलत ब्यानबाजी करने वाले गोपाल के खिलाफ
नपा चेयरपर्सन सीमा सिंगला ने एसडीएम , डीसी से लेकर नूंह पुलिस में
अतिक्रमण दस्ता की कार्रवाई में रूकावट डालने से लेकर तरह - तरह की धमकी
देने वाले गोपाल पंडित के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत दे दी है। मामला सरकारी
कर्मचारियों और सत्ताधारी पार्टी के समर्थक से जुड़ा होने के चलते भले ही
नूंह पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की हो , लेकिन विवाद गहराता दिख
रहा है। अगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो , सफाई कर्मचारी हड़ताल पर भी
जा सकते हैं।