encompass on Mini Secretariat by the District Congress -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कांग्रेस ने मिनी सचिवालय पर दिया धरना

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 5:59 PM (IST)
जिला कांग्रेस ने मिनी सचिवालय पर दिया धरना
भरतपुर। प्रदेश आह्वान पर जिला कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकालकर मिनी सचिवालय पर धरना दिया। इसमें प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर निंदा की गई। रैली में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार की कार्यनीतियों व नोटबंदी पर खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार के 3 साल के असफल कुशासन से राज्य का अवाम, किसान, मजदूर, युवा, छोटे व्यापारी एवं सामान्य वर्ग के नागरिकों को भारी पीड़ा झेलनी पड़ रही है। धरना-प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला प्रभारी खानू खान, जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा, महिला जिलाध्यक्ष रिक्की सिंह, दाउदयाल शर्मा, चुन्नी कप्तान, हरजीत सांखला, डॉ. सुरेश यादव, भजन लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी, एआईसीसी सदस्य धमेन्द्र शर्मा, अनीता मीणा, साहब सिंह, भगवान कटारा, राजेन्द्र सारस्वत सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[@ खत्म होगी कैश की किल्लत, 500 के नोट की छपाई 3 गुना बढाई]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement