Enclosure fire, accident averted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाड़े में लगी आग, टला हादसा

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 7:31 PM (IST)
बाड़े में लगी आग, टला हादसा
भीलवाड़ा। जिले के हरणी ग्राम में एक बाड़े लगी भीषण आग से लकडिय़ां और घास जलकर स्वाहा हो गई। दो दमकलों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से बाडै में रखा हजारों रूपये का चारा जलकर खाक हो गया। वहीं ग्रामीणों ने समय रहते सभी गायों को बाडे से बाहर निकाल लिया। जिससे बडा हादसा होने से टल गया। ग्रामीण मदन सिंह ने कहा कि महेन्द्र सिंह के बाड़े में शनिवार तीसरे पहर अचानक भडक़ी आग से बाड़े में देखते ही देखते घास और लकडिय़ां जलकर राख हो गई। नगर परिषद दो दमकल करीब आधे घंटे बाद पहुंची तब तक गांव में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से करी 50 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement