Emphasis will be on disaster management-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपदा प्रबंधन पर रहेगा जोर

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 7:38 PM (IST)
आपदा प्रबंधन पर रहेगा जोर
उदयपुर। ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन सोमवार और मंगलवार को उदयपुर में होगा। इस सम्मेलन को लेकर केंद्रीय गृहराज्यमंत्री राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने बताया की इस दो दिवसीय सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों का आपदा प्रबंधन विषय पर गहन मंथन होगा । इस दो दिवसीय सम्मेलन में बाढ़, जोखिम प्रबंधन, जलवायु के बदलाव के संदर्भ में, मौसमी घटनाओं के पूर्वानुमान को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन के लिए ब्रिक्स देशों के सहयोग को लेकर यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है। तीन सत्रों में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में आपदा जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में चुनौतियां, पूर्वानुमान, बाढ़ व मौसम की घटनाओं पर पूर्व चेतावनी और बदलते मौसम में आपदा जोखिम पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement