धौलपुर। जिले के सैपऊ कस्बे में विधूत विभाग के उडऩ दस्ते को लोगों ने सेलटेक्स विभाग की कार्यवाही समझ कर अफरा तफरी में दुकानों को बंद कर भागने लगे। इस उलझन में लगभग एक घंटे तक बाजारों मेें सन्नाटा पसरा रहा। जब मामला सामने आया कि भरतपुर संभाग से विद्युत निगम का उडऩ दस्ता दो गाडिय़ों से चैकिंग पर आया है। इसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकान खोली।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा 500 और 1000 के नोटों की करेंसी को बन्द करने के बाद अफवाहों का दौर शुरू हो गया। जिससे छोटे मझोले व्यापारी खासे सहमे हुए दिखाई दे रहे है। बाजार में कोई भी सरकारी गाडी निकलती हुई दिखती है तो दुकानदार और व्यापारियों के कान खड़े हो जाते है। अचानक कस्बे में विद्युत निगम की कार्रवाई इसका जीता जागता नमूना है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें