कौशांबी। पिपरी थाना के अन्तरगत तिल्हापुर मोड, बूंदा मोड के पास करन्ट लगने से एक विधुत कर्मी की मौत हो गयी है। बताते चलें कि नितेश उर्फ लाला निवासी गोविन्दपुर सरांय अकिल, गांव का निवासी है। वह इन दिनों पेरवा पावर हाउस में संविदा कर्मी है, वह आज लगभग ४ बजे जगदीस की चक्की के पास टांसफारमर के पास एचटी लाइन से तार की मरम्मत कर रहा था। एक विधुत कर्मी के अनुसार उसने फोन पर सिटडाउन ले रखा था परन्तु अचानक लाइट आ जाने से एचटी लाइन से वह लटक गया।