Election related teams constituted important obligation said noida DM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निर्वाचन से सम्बन्धित गठित टीमों का महत्वपूर्ण दायित्वः डीएम

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 6:11 PM (IST)
निर्वाचन से सम्बन्धित गठित टीमों का महत्वपूर्ण दायित्वः डीएम
ग्रेटर नोएडा। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को पूरे जनपद में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जो उड़दस्ता टीम, स्थायी निगरानी टीम एवं वीडियों निगरानी टीमों का प्रत्येक विधान सभा में 9-9 टीमों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 की आयोग की घोषणा होने पर तत्काल उनका कार्य आरम्भ हो जायेगा। अतः सभी टीमों में लगाये गये अधिकारी एवं कर्मचारी आयोग के दिशा निर्देशों को गहनता के साथ अध्ययन कर लें ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हे किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। डीएम जीबीयू के सभागार-2 में आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुये टीमों में लगाये गये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होनें कहा कि जनपद में विधान सभा निर्वाचान के लिये वातावरण तैयार करने में सभी टीमों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है सभी अधिकारी आयोग की इस मंशा को समझे और निर्वाचन आयोग जो चाहता है उसी के अनुरूप समस्त कार्याे को सम्पादित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर विस्तार परक जानकारी देते हुये बताया कि स्थायी निगरानी टीमों एवं उड़दस्ता टीमों के अधिकारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान सुनिश्चित करना है कि चेकिंग करते हुए निर्वाचन प्रचार के दौरान यदि किसी वाहन में 50 हजार से अधिक कैश पाया जाता है तो उसे सीज किया जाना है और स्टार प्रचारक के लिये यह सीमा 1 लाख होगी यदि किसी स्टार प्रचारक की गाड़ी में 1 से10 लाख का कैश मिलता है तो उसे सीज नहीं किया जाएगा। उसकी सूचना आयकर विभाग को देनी होगी। इसी प्रकार यदि किसी गाड़ी में 10 हजार रूपए से ज्यादा किसी प्रकार की गिफ्ट सामग्री पाई जाती तो उसे भी सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।

[@ Punjab election- सिदू के साथ कई भाजपा नेता भी बगावत को तैयार ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement