khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 9:26 PM (IST)
झालावाड़। जिले में 4 कृषि मण्डीयों में आगामी दिनों में चुनाव संपन्न होंगे। चोमेला,अकलेरा ,पाटन, खानपुर कृषि उपज मंडी में होने वाले चुनावों के लिए सामान्य महिला के लिये आरक्षित है। वहीं चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार के लिए मुख्य रूप से तीन शर्ते रखी गयी है जिसमें से उम्मीदवार का 10 वीं पास होना जरुरी है वही वर्ष 2010 के बाद तीसरी संतान नहीं होनी चाहिए इसके साथ ही उमीदवार के नाम कृषि भूमि होना अनिवार्य है