Advertisement
चुनाव आयोग के मोबाइल एप मतदाता के लिए बने मददगार

सी विजिल एप निर्वाचन अवधि के दोरान आदर्श आचार संहिता का उल्लघन की रिपोर्ट करने के लिए नागरिको के लिए एक मोबाइल एप है ण् अगर आदर्श आचार संहिता का उल्लघन किसी भी प्रकार से हो रहा हैए तो एप के माध्यम से प्रशासन को सूचना दी जा सकती है। इसमें वीडियो और ऑडियो की सुविधा भी है। इसमें शिकायत के बाद 100 मिनट के अंदर निवारण होगा।
केवाईसी
इस एप का मतलब है नो योर कंडिडेट। इसमें मतदाता अपने उम्मीदवार की सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार कितना पढ़ा हुआ है या फिर उसके पास प्रोपर्टी कितनी और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी हासिल की जा सकती है।
सुविधा कैंडिडेट
पहले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को उनकी उम्मीदवारी और अनुमति की स्थिति के बारे में केवल कागज के माध्यम से सूचित किया जाता था। सूचना देने का कोई ऑनलाइन तरीका नहीं था और उम्मीदवार को अपनी अनुमतियों का विवरण प्राप्त करने के लिए कार्यालय का दौरा करना पड़ता था। यह एप उम्मीदवारों को उनके नामांकन और चुनाव प्रचार आदि से संबंधित चाही गई अनुमति की स्थिति की जांच करने की सुविधा देता है। उम्मीदवार अब जमा किए गए आवेदनों की लाइव स्थिति प्राप्त कर सकते हैंए उम्मीदवार मोबाइल ऎप का उपयोग करके अपने जमा किए गए आवेदनों की स्थिति की जांच और ट्रैक कर सकते हैंए अनुमति मिलने के पश्चात डाउनलोड भी कर सकते हैए जो आवेदन प्रसंस्करण में बहुत सहायक है। एप्लिकेशन ईसीआई की पारर्दशिता पहल को बढ़ावा देता है। उम्मीदवार को वास्तविक समय के आधार पर पता चल जाता है कि उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है या स्वीकार कर लिया गया है।
वोटर हैल्प लाइन
इस एप में मतदाता सूची में नाम जोडऩेए नामए पता संशोधन करनेए नाम हटानेए वोटर आईडी को आधार से लिंक करनेए मतदाता सूची में नाम खोजनेए मतदान केन्द्र विवरणए ईण्एपिक डाउनलोड करने की सुविधा हैं। इससे व्यक्ति अपनी वोटर आईडी घर बैठे प्राप्त कर सकता है। वोटर आईडी में संशोधन कर सकता है। इसमें दिए गए विकल्प के अनुसार आवेदन करना होगा।
सक्षम
विशेष योग्यजन नागरिकों की सुविधा के लिए है। इसके माध्यम से दिव्यांग पंजीकरण और संशोधन करा सकते हैं। व्हील चेयर के लिए आवेदनए मतदाता सूची में नाम खोजनेण् बूथ की जानकारी कर सकते हैं। इसके साथ ही दिव्यांग को घर बैठे वोट देने की सुविधा मिलेगी।
6. वोटर र्टनआउट
इस एप के माध्यम से आमजन मतदान दिवस के दिन समय समय पर मतदान प्रतिशत देख सकते हैं तथा यह एप नागरिकों तक अनुमानित मतदान रुझान का प्रसार सुनिश्चित करता है तथा मीडिया हाउसों को मोबाइल ऎप पर अनुमानित मतदान प्रतिशत आसानी से मिल जाता है।
मतदाता जागरूकता संध्या का आयोजन
ग्राम बिगावास के मंदिर पर मतदाता जागरूकता की संध्या का जिला प्रशासन स्वीप की ओर से आयोजन किया गया। विधानसभा आम चुनाव 2023 के परिप्रेक्षय में आयोजति स्वीप जागरूकता संध्या के अंतर्गत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में अधकि से अधिक मतदाता मतदान में भागीदारी निभाएंं प्रयास यह होना चाहिए कि हर गांव ढाणी का शत प्रतिशत मतदान हो। मतदान दिवस को घर गृहस्ती एवं रोजमर्रा के अन्य कार्यों में से समय निकालकर मतदान करते हुए लोकतंत्र का फर्ज निभाएं । पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि एक भी पत्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे।
उपखंड अधिकारी नांगल राजावादन मोहर सिंह मीणा ने कहा कि एक.एक मत बड़ा महत्वपूण्र है पिछला इतिहास उठाकर देखें तो समझ में आता है कि मात्र एक वोट से भी बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। इसलिए हर मतदाता को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बनाए रखने एवं निष्ठा व्यक्त करने के लिए मतदान अवश्य ही करना चाहिएए चाहे चुनाव किसी भी प्रकार का हो मतदान का अवसर चूकना नहीं चाहिए।
स्वीप कार्यक्रम के जिला समन्वयक महेश आचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव ही वह अवसर है जब हमें अपने हाथों से सरकार चुनकर देश का नवनिर्माण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इसलिए अपने मत के द्वारा अपनी सरकार बनानी चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार भी है और फर्ज भी। युवा वर्ग को स्वयं भी मतदान करना चाहिए तथा बुजुर्गो एमहिलाओंए एवं दिव्यांगों के मतदान में सहायता भी करनी चाहिए। मतदाता जागरूकता की कविता भी इस प्रकार प्रस्तुत की
’आयो आयो रे चुनावी त्यौहार भैया’
’सारे वोटिंग को हो जाओ तैयार भैया’
जिला स्वीप टीम के आईटी प्रचारक दीपक बंजारा ने सी विजील एवं अन्य चुनावी एप की जानकारी दी। इस अवसर पर नांगल के विकास अधिकारी जोडमल मीणाए लवाण विकास अधिकारी कंचन बोहराए डीवाईएसपी नांगल मानाराम गर्ग एसाक्षरता. स्वीप समन्वयक अभय सक्सैनाए व धर्मराज शर्मा आदि सभी ने ग्राम वासियों को एवं महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
मंदिर की पंच अथाई पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । इनमें कन्हैया लाल पटेल एहरि सिंह मेंबरए मंगलारामए कमल सिंह गुर्जर ए धांपा देवीए ज्ञानी देवी एसंस्था प्रधान अरविंद शर्मा तथा बीएलओ पवन विजय आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


