चुनाव आयोग तय करे अपना दल का उत्तराधिकारी: हाईकोर्ट
khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 10:54 AM (IST)
लोकसभा चुनाव के दौरान अनुप्रिया पटेल ने भाजपा से पार्टी का गठबंधन कर लिया और खुद भी मिर्जापुर से चुनाव लड़कर सांसद व मंत्री बन गई। पारिवारिक विवाद के चलते कृष्णा पटेल ने अनुप्रिया के इस रूख को सही नहीं माना और पार्टी से निकाल दिया।
अनुप्रिया ने अपना दल सोनेलाल के नाम से पार्टी का रजिस्ट्रेशन करा लिया और चुनाव चिन्ह कप प्लेट भी हासिल कर लिया। कृष्णा गुट पर आयोग ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने से रोक लगा दी। मामला आयोग पहुंचा फिर कोर्ट पहुंचा और अब फिर से कोर्ट ने आयोग को इस मामले में निर्णय लेने को कहा है।