Elderly couple dies after consuming poisonous substance in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में जहरीला पदार्थ खाने से बुजुर्ग दंपति की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 06 सितम्बर 2025 12:46 PM (IST)
भरतपुर में जहरीला पदार्थ खाने से बुजुर्ग दंपति की मौत
भरतपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव गगवाना में जहरीला पदार्थ खाने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक भरत सिंह पिछले पांच वर्षों से लकवे की बीमारी से पीड़ित था और इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पति को इस हालत में देखकर पत्नी सुनीता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को परिजन गंभीर हालत में जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement