ईद उल अजहा हमें कुर्बानी का पैगाम देती है यह त्योहार सिर्फ जानवर की कुर्बानी देना नहीं सिखाताए बल्कि धन दौलत और हर वह चीज जो हमें सामाजिक लालच में गिरफ्तार करती हैए साथ ही हमें बुरे काम करने के लिए बढ़ावा देती हैए उसका अल्लाह की राह में त्याग करना सिखाता है। अल्लाह ने अपने हुक्म से कुर्बानी के लिए दुम्बा भेजा था और उसी रिवाज को आज तक निभाया जाता है। इस अवसर पर गरीबों का विशेष ध्यान रखा जाता है तथा कुर्बानी के बाद गोश्त के तीन हिस्से किए जाते है जिसमें एक हिस्सा खुद का व शेष दो हिस्से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बांट दिया जाता है। ऐसा करके मुस्लिम इस बात का पैगाम देते है कि अपने दिल की करीबी चीज भी वह दूसरों की बेहतरी के लिए अल्लहा की राह में कुर्बान कर देते है।