कानपुर। ईद-उल-जुहा जिसे बकरीद भी कहा जाता है। अरबी में इसका मतलब कुरबानी की ईद है। इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का यह एक प्रमुख त्यौहार है। जो रमजान माह के समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे कि अल्लाह ने उसके पुत्र को जीवनदान दे दिया जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है। इस शब्द का बकरों से कोई संबंध नही है न ही यह उर्दू का शब्द है। असल में अरबी में बकर का अर्थ है बडा जानवर जो जिबह किया जाता है। उसी से बिगडकर आज भारतए पाकिस्तान व बांग्लादेश में इसे बकरा ईद बोलते है। ईद.ए.कुर्बान का मतलब है बलिदान की भावना। अरबी में कर्ब नजदीकी या बहुत पास रहने को कहते हैमतलब इस मौके अल्लाह इंसान के बहुत करीब हो जाता है।