तीन त्योहारों के बीच चौकन्ना रहेगा प्रशासन
आज तीन त्योहार है गणेश विसर्जन यात्रा चल रही है तो वहीं आज बुढवा मंगल तथा बकरीद है। ऐसे में तीनों त्योहारो को शांतिपूर्ण ढ़ंग से निपटाने के लिए प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है। इससे पहले आलाधिकारियों की इस त्योहारों को लेकर रणनीति बनाई जा चुकी थी। बड़ी ईदगाह में नमाज की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। तथा सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद रहेंगेए साथ ही सड़कों पर भारी फोर्स तैनात रहेगी।