khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 11:00 AM (IST)
बीकानेर। कुर्बानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अज़हा मंगलवार को बीकानेर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह पौने नौ बजे बड़ी ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की दो रक़अत नमाज़ अदा कर देश और दुनिया में अमन की दुआएं मांगी गईं। इस मौक़े पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला सहित कई राजनीतिक हस्तियां ईदगाह के दरवाज़े पर मुबारकबाद देने के लिए मौजूद थीं। ईद की नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी गई और गरीबों में तबर्रुक़ तक़सीम किया गया।