Eastern Tanwar records in science and mathematics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्वी तंवर ने विज्ञान व गणित में बनाया रिकॉर्ड

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 4:49 PM (IST)
पूर्वी तंवर ने विज्ञान व गणित में बनाया रिकॉर्ड
बारां। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से गुरुवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में वीणा सरस्वती सीनियर सैकंडरी स्कूल का परिणाम सर्वाधिक रहा। स्कूल की छात्रा पूर्वी तंवर ने 94.17 प्रतिशत एवं विज्ञान, गणित में 100 में से 100 तथा संस्कृत में 99 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। उसके पिता जितेन्द्र सिंह व्यवसायी है व माता अम्बिका तंवर गृहिणी है। स्कूल निदेशक पंकज जैन ने बताया कि इसमें दूसरे स्थान पर साकिब अख्तर 86.50 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर कशिश व परवेज 79 प्रतिशत, चौथे स्थान पर इख्तिसार 77.50, पांचवें पर आवेश 77, छठे पर दिवांशु 75, सातवें पर शमीता परवीन 74, आठवें पर सना अंसारी ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement