khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 08:30 AM (IST)
चित्तौडग़ढ़। नगर परिषद चित्तौडग़ढ़ की ओर से 11 से 20 अक्टूबर तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला स्थल पर अस्थायी दुकानों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। साथ ही विशाल एवं आकर्षक स्वागत द्वार भी बनाए जा रहे हैं।
नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा एवं मेला संयोजक एवं उपसभापति भरत जागेटिया ने बताया कि मेला स्थल पर लगभग 200 अस्थायी दुकानें बनाई जा रही हैं। झूले-चकरियों आदि के लिए भी प्रांगण में फन जोन बनाया जा रहा है। नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा एवं मेला संयोजक एवं उपसभापति भरत जागेटिया ने समस्त मेला कमेटियों के साथ मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया।