Dungarpur tops in conservation and promotion of heritage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में अव्वल रहा डूंगरपुर, आखिर कैसे, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: सोमवार, 11 अप्रैल 2022 1:13 PM (IST)
धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में अव्वल रहा डूंगरपुर, आखिर कैसे, यहां पढ़ें
-गोपेंद्र नाथ भट्ट- नई दिल्ली/जयपुर ।भाजपा के स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान के संयोजक और डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति के.के.गुप्ता ने कहा है कि राजस्थान में डूंगरपुर ऐसी प्रथम निकाय है जिसने इस ऐतिहासिक नगर को अपना हेरिटेज स्वरूप लौटाया है। वे यूनेस्को द्वारा जयपुर में आयोजित दो दिवसीय वर्कशाप के समापन पर बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सबसे पुराने नगरों में शामिल डूंगरपुर के चांदपोल का दरवाजा, जज साहब का दरवाजा, कनेरा पोल, सारणेश्वर मंदिर का दरवाजा, बादल महल, गेपसागर पाल की सीढ़ियों, उदय वाव एवं अन्य स्थानों को उनका वास्तविक हेरिटेज लुक देकर पुनः जीवन्त किया गया हैं। नगर में जज साहब का दरवाज़ा जो कि पूरी तरह से जर्जर हो चुका था उसका जीर्णोद्धार कराया गया और आज उसमें म्यूजियम संचालित है। राजस्थान में यह पहली बार हुआ है कि किसी न्यायालय की बिल्डिंग को नगर परिषद द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर उसका जीर्णोधार किया गया । साथ ही शहर के अन्य तीनों दरवाजे जो लंबे समय से जर्जर हालत में थे और उनसे कभी भी कोई बड़ी क्षति का हो सकती थी उन्हें भी उनके मूल स्वरूप में लाया गया है । नगर परिषद ने अपने कोष से इन चारों दरवाजों को उनका मौलिक रूप दिया और हेरिटेज विशेषज्ञों की देखरेख में बनवाया गया। शहर के उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक स्थल बादल महल जो कि देखरेख के अभाव में असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका था, आज पर्यटकों के भ्रमण का मुख्य केंद्र बन गया हैं। जहां से नगर की ऐतिहासिक झील गेप सागर में नौका विहार किया जाता है ।
हिल नगरी के रुप में प्रसिद्ध डूंगरपुर नगर में पुराने और नए बाग बगीचे बनवा कर और उनमें म्यूजिकल फाउंटेन तथा शिवजी का विशाल मंदिर बनाकर उनका सौन्दर्य करण कराया गया है।आज इन सुंदर स्थानों की गाथा दूर-दूर तक गाई जाती है। गैप सागर झील की पाल और उनकी सीढ़िया को बलवाड़ा पत्थर से बनाकर नयनाभिराम हेरिटेज लुक दिया गया है तथा शहर की ऐतिहासिक बाव उदय बाव जो कि गंदगी का अड्डा बन गई थी उसकी साफ सफाई कर उसे उसके मूल रूप में लाया गया है ।आज यह बावड़ी न केवल एक पर्यटक स्थल का रूप ले चुकी है वरन पुराने शहर में करीब 2000 घरों की प्यास भी बुझा रही है ।आज नगर के हेरिटेज स्वरूप का बाहर से आने वाले पर्यटक प्रशंसा करते नहीं थकते हैं।
बैठक में बताया गया कि के.के.गुप्ता के अध्यक्ष कार्यकाल में यह प्रयास किया गया था कि जो भी पर्यटक स्थल अपना पुरातत्व स्वरूप खो चुके थे उन्हें वापस अपने मूल रूप में लाने का प्रयास किया जायें तथा उनके आसपास साफ सफाई की भी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जायें। जिससे पर्यटकों को भ्रमण में किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होवें।
उन्होने स्वच्छ भारत अभियान को अपना जूनून मानते हुए शहर को स्वच्छता की नई राह दिखाई जिससे शहर की आबोहवा ही बदल गई ।कल तक पिछड़ी श्रेणी आने वाला शहर स्वच्छता में प्रदेश के साथ देश में अपनी महक की छाप छोड़ने में सफल रहा। स्वच्छता के महाआंदोलन ने शहर के बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति ने स्वच्छता को अपना धर्म और कर्म मानकर इस अभियान को आंदोलन बना दिया और सात समुंदर पार तक स्वच्छता के मामले में शहर की ख्याति हुई । चार बार ओडीएफ का ताज अपने नाम हासिल करने वाली इस निकाय के असली नायक के.के.गुप्ता ही रहें जिन्होंने शहरी स्वच्छता को सिर्फ सड़क तक सीमित नही रख,शहर के प्रत्येक वार्ड और शहर की एक-एक गली और स्कूलों में स्वच्छता की ऐसी बयार चलायी की शहर का जर्रा जर्रा स्वच्छता के नाम से जाना जाने लगा। रात को नियमित सफाई,सार्वजानिक शौचालय की सफाई,सार्वजानिक बस स्टेण्ड की सफाई,प्रत्येक वार्ड में अपने कर्मचारी द्वारा मॉनटरिंग और नित नए नवाचारों से शहर को स्वच्छता में अग्रणी रखने में डूंगरपुर निकाय कामयाब रहा। शहर के मध्य स्थित डूंगरपुर की हदय स्थली गेपसागर झील आज प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुकी है कोई भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम इसके बिना अधूरे है। शहरी सरकार के मुखिया ने सर्वप्रथम गेपसागर के सौन्दर्य को लेकर अविस्मरणीय कार्य करते हुए गेपसागर पर स्थित सारी सीढ़ियों का जीर्णोद्धार कराया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement