Dungarpur tops in conservation and promotion of heritage Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में अव्वल रहा डूंगरपुर, आखिर कैसे, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: सोमवार, 11 अप्रैल 2022 1:13 PM (IST)
धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में अव्वल रहा डूंगरपुर, आखिर कैसे, यहां पढ़ें
साथ ही आधुनिक रेलिंग और फव्वारों से गेपसागर की सूरत ही बदल दी। के.के.गुप्ता ने झील को भरने को लेकर गंगा आरती की साथ झील को साफ़ और सुन्दर रखने की नागरिकों को शपथ भी दिलाई एवं झील के सभी आवक मार्गो को खुलवाया और नतीजा ये निकला की यह झील अब हर साल मानसून में पूरी भरकर छलकती भी है। झील को और अधिक सुन्दर बनाने के लिए झील के मध्य शिव की विशाल प्रतिमा का विराजित किया गया है जो आज शहरवासियों के आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। गेपसागर में बोटिंग का आनंद एक अलग ही अनुभूति दिलाता है।सच मायने में गेपसागर झील शहर में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। गुप्ता ने राज्य सरकार की महत्वकांशी योजना जल स्वालंबन में भी ऐतिहासिक कार्य कर बरसो की समस्या का हल केवल दो साल में कर दिखाया।नगरपरिषद डूंगरपुर ने जल स्वालंबन में पुरानी बाव,कुओं और हेंड पंप की को गहरा और साफ़ कर शहरी जनता को पानी पहुंचाने का काम किया और आज भी इन बाव और कुओं के माध्यम से शहर जनता को प्रतिदिन आठ लाख लीटर पानी पहुंचाया जा रहा है वही वर्षा के जल को भू जल तक पहुंचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य शहर की समस्त सरकारी इमारतों और किया गया और जल स्तर को बढ़ाया गया । वही शहर की जनता की पीने के पानी की समस्या को हल करते हुए एक रूपये में एक लीटर और 5 रूपये में 20 लीटर शुद्ध आरओ का पानी पहुंचाने का नवाचार भी किया। डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति के के गुप्ता ने नगर में राज्य का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट भी स्थापित किया। साथ ही गायो के लिए शहर के प्रत्येक घर से एक एक रोटी का संग्रहण और गंदगी करने पर स्पॉट फाइन भी शुरू किया। नगर के खाली पड़े भूखंडो की सफ़ाई एवं गंदे भूखंडो को सीज किया गया।शहर को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्वार,शहर के सभी जीर्ण शीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्वार कराया। साथ ही शहर के विध्यालयों में पढ़ने वाले 22 हजार 373 बच्चो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । बैठक में यूनेस्को के पदाधिकारियों ने के के गुप्ता के नेतृत्व में डूंगरपुर नगर परिषद द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर मौडल और गुप्ता के सुझावों से जयपुर को भी स्वच्छता के मामले में सिरमौर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
इस दौरान नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त अवधेश मीणा, यूनेस्को दल के सदस्य मिशेल जूई हॉन, प्रोफेसर निंजा यंग एवं मिस्टर पॉल समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार और सुझाव रखें।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement