Due to fog, several people injured, many injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे के कारण भिड़े आपस में वाहन , कई घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2017 3:11 PM (IST)
कोहरे के कारण भिड़े आपस में वाहन , कई घायल
नूंह। कोहरे के कहर ने शुक्रवार को वाहनों की रफ्तार पर ब्रैक लगा दिया। सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही। चंद मीटर दूरी के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा। इसी कोहरे के कारण शुक्रवार को गुरुग्राम -अलवर मार्ग पर खेड़ी कंकर गांव के स्कूल के समीप आपस में चार - पांच वाहन भीड़ गए। वाहनों में ट्रक - डंपर , ट्राला इत्यादि वाहन शामिल थे। कोहरे के कारण एक वाहन में सभी वाहन पीछे से घुसते चले गए और सामने से आ रहा माल से भरा ट्रक सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरा। सड़क के बीचोंबीच हुए हादसे के कारण अन्य वाहनों को निकलने में भी भारी परेशानी हुई। हादसे में कई चालक व सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। नगीना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सड़क पर खड़े वाहनों को एक तरफ हटाने के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर , जांच शुरू कर दी है। कुल मिलाकर कई दिन पहले हुई बरसात के बाद कोहरे ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के कारण सड़क हादसों में भी लगातार बढ़ोतरी दिखाई देने लगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement