Draft Electoral Roll for 14.93 Lakh Voters Released in Sri Ganganagar; Claims and Objections Can Be Filed Until December 11-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीगंगानगर में 14.93 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 नवम्बर 2026 5:32 PM (IST)
श्रीगंगानगर में 14.93 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत श्रीगंगानगर जिले की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 14 लाख 93 हजार 472 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 7 लाख 81 हजार 310 पुरुष, 7 लाख 12 हजार 108 महिलाएं और 54 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची-2027 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) और एक हार्ड कॉपी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर निशुल्क उपलब्ध कराई गई। वेबसाइट और बीएलओ से भी देख सकेंगे नाम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कोई भी मतदाता वेबसाइट पर अपना नाम खोज सकता है। इसके अलावा सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास बूथवार प्रारूप मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध रहेगी। नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर भी मतदाता सूची में नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका
निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्रारूप मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में प्राप्त आवेदनों का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा 28 दिसंबर 2026 तक निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
दावे एवं आपत्तियों की अवधि में प्राप्त आवेदनों की सूची प्रत्येक सप्ताह तैयार कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा की जाएगी। ये सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त ईआरओ प्रत्येक सप्ताह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें आवेदनों की सूची उपलब्ध करवाएंगे।
फॉर्म-6, 7 और 8 से करवा सकेंगे संशोधन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, नाम हटवाना और विवरण में संशोधन कराना निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 तथा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
मतदाता ECINet App अथवा वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर भी निर्धारित फॉर्म जमा करवाए जा सकते हैं।
ईआरओ के फैसले के खिलाफ कर सकेंगे अपील
मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट व्यक्ति को अपील करने का अधिकार है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के तहत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत की जा सकती है।
यदि आवेदक जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो वह जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 15 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के समक्ष द्वितीय अपील प्रस्तुत कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement