Advertisement
अंतरराष्ट्रीय वैदिक संगोष्ठी में डॉ. रतिराम आचार्य का शोध पत्र प्रस्तुत, 36 देशों के प्रतिनिधियों का हुआ संगम

संगोष्ठी का आयोजन लगभग 63 एकड़ क्षेत्र में किया गया, जहां विभिन्न विषयों पर आधारित अनेक मंडपों का निर्माण किया गया। इसमें यज्ञशाला, गौशाला और वैदिक परंपरा से जुड़े अनेक आकर्षक आयाम शामिल थे।इस महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाते हुए 36 देशों के राष्ट्रीय ध्वज, 1500 प्रवासी भारतीय, तथा देशभर से आए आर्य समाज और वैदिक धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति से प्रेरित प्रदर्शनी, युवा शक्ति मंडप, जिज्ञासा बोध मंडप, करो योग—रहो निरोग, आर्य वीर-वीरांगना व्यायाम प्रदर्शन, शंका समाधान मंडप और अंधविश्वास निवारण मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज और महर्षि दयानंद के अनुयायियों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन इतिहास में उनके बलिदानों को पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया।
योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि “यदि महर्षि दयानंद नहीं होते, तो बाबा रामदेव का भी अस्तित्व नहीं होता।”
दौसा से भी प्रतिनिधि रहे मौजूद
सम्मेलन में देशभर की आर्य प्रतिनिधि सभाओं के पदाधिकारी, आर्य समाज के कार्यकर्ता और अनेक विद्वान शामिल हुए।आर्य समाज दौसा से उप प्रधान पूरणमल आर्य, राजेश आर्य सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी वैदिक परंपरा के गौरव और आधुनिक भारत के निर्माण में ऋषि चिंतन की भूमिका का उत्कृष्ट प्रतीक बनी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


