Dr. Jasmine became the second runner up in Jalandhar Mrs. Universal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जालंधर की डॉ जैसमीन बनी मिसेज यूनिवर्सल की सैकंड रनर अप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 3:56 PM (IST)
जालंधर की डॉ जैसमीन बनी
मिसेज यूनिवर्सल की सैकंड रनर अप
चंडीगढ़। जांलधर की रहने वाली डॉ जैसमिन भटारा ने अमेरिका में आयोजित हुई मिसेज यूनिवर्सल प्रतियोगिता में सैकिंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया और देश का नाम रोशन किया। आपको बता दे इस प्रतियोगिता में पूरी दुनियां से 66 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को अपना आदर्श मानने वाली डॉ जैसमिन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग का शौक था मगर पहले पढ़ाई और फिर शादी औऱ काम की वजह से वह इस और ध्यान नहीं दे पाई। अब उन्हे इसका मौका मिला तो उन्होंने मॉडलिंग की ओर ध्यान देना शुरु किया। उन्होंने कहा की किसी पराए देश में अपने देश को रिप्रसेंट करना और खिताब जितना एक ऐसा अनुभव है जिसे बयां करना मुश्किल है। लोगों से कहना चाहती है कि वे सिर्फ अपने दिल की सुने, और दिल जिस काम को करना को कहता है वो ही करें एक दिन सफलता जरुर मिलेंगी। आप को बता दें की डॉ जैसमिन जालंधर में डैंटिस्ट हैं। उनके पति भी डॉक्टर हैं और 15 साल का बेटा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement