documents burn to fire in SBI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसबीआई में आग से दस्तावेज खाक

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 8:43 PM (IST)
एसबीआई में आग से दस्तावेज खाक
फरुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फरु खाबाद के कायमगंज इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में आग लगने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व जरूरी अभिलेख जलकर राख हो गए। बैंक कर्मियों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग की लपटें लॉकर तक नहीं पहुंच सकीं। एसबीआई बैंक की शाखा में मंगलवार को अचानक आग लग गई, जिससे सायरन बजने लगा। बैंक के सुरक्षा कर्मियों ने शाखा प्रबंधक आर. के. दीक्षित को फोन पर आग लगने की सूचना दी। सूचना देने के बाद दोनों सुरक्षा गार्ड आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद बैंक प्रबंधक आर.के. दीक्षित भी मौके पर आ गए। दमकल भी पंहुच गई। लेकिन, तब तक बैंक के सुरक्षा गार्डो ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। बैंक प्रबंधक ने बताया, "शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने से दो सिस्टम, कई पास बुक, पिंट्रर व कई अन्य अभिलेख राख हो गए। लेकिन, नकदी को कोई नुकसान नही पहुंचा है।"
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement