लुधियाना। समराला चौक पर नशे का पुतला फूंकने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार साध्वी खोंसला मंगलवार को सर्किट हाउस में हो रही कांग्रेस की मीटिंग में पहुंची। साध्वी को दशहरे पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान नशे पर बनाई डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत करनी थी। खोसला ने कहा कि नशे का रावण डाक्यूमेंट्री बनाने का कारण यह था कि पंजाब से बाहर रहने वाले लोगों को पता लग सके की यहां क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी डक्यूमेंट्री 18 मार्च को राहुल गांधी ने अमृतसर में रिलीज की थी। इसके लिए सभी पार्टी के नेताओं को बुलाया गया था। परंतु सिर्फ राहुल गांधी ने ही कार्यक्रम स्वीकार किया था।