khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 08:24 AM (IST)
मेरठ। अस्पतालों में तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर आज डॉक्टर ने आईजी जोन का घेराव किया। आईएमए के बैनर तले डॉक्टरों ने एकजुट होकर आईजी के सामने तोड़फोड़ की घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस इन घटनाओंए डॉक्टर के प्रति संतोषजनक व्यवहार नहीं कर रही है। न ही तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को भी पकड़ा नहीं जा रहा है। और ना ही उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में मेरठ के जसवंत राय अस्पताल और ग्लोबल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट की घटना सामने आई है। इन मामलों में आईजी ने डॉक्टर की सुरक्षा का भरोसा दिलाया उधर डॉक्टरों ने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें मरीज के तीमारदार डॉक्टर से मारपीट कर रहे हैं डॉक्टर ने साफ कहा कि अगर पुलिस का यही रवैया रहा तो इस पेशे में रहना मुश्किल हो जाएगा।